World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ मैच में काली पट्‌टी बांधकर खेलने उतरी टीम इंडिया

By: Shilpa Sun, 29 Oct 2023 4:10:36

World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ मैच में काली पट्‌टी बांधकर खेलने उतरी टीम इंडिया

नई दिल्ली।आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के मैच नंबर-29 में भारत और इंग्लैंड के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला चल रहा है। दोनों टीमों के मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था, जहाँ भारत की हालत बहुत पतली है। भारत ने 40 रन पर अपने तीन विकेट खो दिए हैं।

इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के सम्मान में काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने भी इसे लेकर अपडेट दिया। बिशन सिंह बेदी का लंबी बीमारी के बाद 23 अक्टूबर (सोमवार) को दिल्ली में निधन हो गया था।

बिशन सिंह बेदी ने 22 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी भी की थी। उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 266 विकेट चटकाए। बेदी ने 1560 विकेटों के साथ अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर खत्म किया था। उनके परिवार में पत्नी अंजू, बेटा अंगद और बेटी नेहा हैं। वह राष्ट्रीय चयनकर्ता होने के साथ मनिंदर सिंह और मुरली कार्तिक जैसे कई प्रतिभाशाली स्पिनरों के गुरु भी थे।

उन्होंने पारी में 14 बार पांच विकेट और मैच में एक बार 10 विकेट चटकाने का कारनामा किया। एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/98 रहा। बेदी 1990 में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दौरे के दौरान कुछ समय के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर थे। क्रिकेट से रिटायरमेंट के समय बिशन सिंह बेदी भारत की ओर से सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

बिशन सिंह बेदी का क्रिकेट करियर

टेस्ट मैच- 67, विकेट- 266

वनडे मैच- 10, विकेट-7

फर्स्ट क्लास मैच- 370, विकेट- 1560

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए क्रिकेट और खेल से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com